राजधानी पटना में सुबह सुबह चली ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ में एक अपराधी के साथ थाना प्रभारी को लगी गोली

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार की अहले सुबह अपराधी और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ कई राउंड गोली चली। गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत एक अपराधी जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके के परेव की है जहां अपराधियों द्वारा नाविकों से हथियार के बल पर वसूली की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों के करीब पहुंची थी तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और फिर दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली।

मुठभेड़ में  एक अपराधी अवनीश कुमार को गोली लगी है वहीं बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नाव से कई हथियार भी बरामद किया है वहीं जख्मी अपराधी अवनीश टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है और वह एके 47 से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

  

Related Articles

Post a comment