बेगूसराय में कविवर रामावतार यादव शुक्र की 35 वां पुण्यतिथि मनाई गई


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय बरौनी प्रखंड के सिमरिया पंचायत दो के रूपनगर दुर्गा स्थान के पास कविवर रामावतार यादव  शक्र की 35 वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सभी लोगों ने उनके मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तदोपरांत उपस्थित लोगों की एक सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता रामानन्द यादव ने किया तथा मंच संचालन युवा कवि संजीव फिरोज ने किया  डा० राजकुमार आजाद ने कविवर रामावतार यादव "शक्र" की कविता " जगत क्यों देखता आश्चर्य से रफ्तार मेरी, किसी ने क्या कभी बहती नदी की धारा फेरी, मुझे मालूम है मैं खंजरों पर चल रहा हूं, उजाला मार्ग में करने स्वयं मैं बल रहा हूं।"  वक्ताओं में राजद उपेन्द्र यादव, पंसस वकील रजक, कृष्णनंदन यादव, सुरेन्द्र दास,डा० विद्या सागर ठाकुर, विजेन्द्र कुमार, जीतेन्द्र ठाकुर,कमल वत्स, अशोक पासवान,लक्ष्मण देव कुमार, प्रवीण प्रियदर्शी, विश्वनाथ अंशुमाली, शंकर सिंह आदि ने कविवर शक्र जी के जीवन पर प्रकाश डाला।अंत में सर्वसम्मति से पारित हुआ कि कविवर शक्र जी की कविता को अविलम्ब प्रकाशित किया जाएगा, इसके लिए एक कमिटी का गठन किया गया।

  

Related Articles

Post a comment