राजद नेता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर बरसे

मुजफ्फरपुर: गुरुवार को राजद नेता प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड के कांटा ग्राम का सघन दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लिया और टूटे हुए बांध और सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ कृत्रिम बाढ़ है। अगर समय रहते मालाही बांध की मरम्मति कराई गई होती तो करीब 8 पंचायतों में किसानों की फसल नष्ट नहीं हुई होती। राजद नेता प्रभात किरण ने कहा कि गायघाट की विधायक और मुजफ्फरपुर के सांसद दोनों ने आज से 3 महीने पहले उक्त बांध का निरीक्षण भी किया था लेकिन ये लोग सत्ता में इतने मगरूर हैं कि इन्हें जनसमस्याएं भी नहीं दिखती।

गायघाट की जनता को अब विधायक और सांसद से कोई उम्मीद नहीं है इसलिए विधायक को गांव से आम लोगों से खदेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अविलंब प्रशासन कांटा पिरौंछा उत्तरी और कांटा पिरौंछा दक्षिणी सहित सभी प्रभावित पंचायतों को बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित कर 7 हजार की राशि प्रत्येक परिवार के खाते पर भेजना शुरू करें अन्यथा एक सप्ताह बाद प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे। भ्रमण करने वाले प्रमुख नेताओं में सरपंच लाल मोहन मिश्र, लाल बाबू सहनी, युवा नेता अखिलेश यादव, राम बाबु पासवान, मनीष कुमार यादव, विक्रम कुमार आड प्रमुख थे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment