निर्माणाधीन बख्तियारपुर ताजपुर पुल का स्लैब गिरा, आधा दर्जन मजदूर जख्मी
- by Manjesh Kumar
- 04-Jul-2026
- Views
समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां एक बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन 6 व्यक्ति जख्मी जरूर हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना समस्तीपुर जिलांतर्गत मोहनपुर प्रखंड के राजपुर - जौनापुर गंगा घाट के समीप की है जहां राज्य सरकार की बहुआकांक्षी परियोजना ताजपुर - बख्तियारपुर पुल का एक स्लैब गिर गया। स्लैब गिरने की वजह से वहां काम कर रहे 6 मजदूर जख्मी हो गए जिन्हें आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि घायलों में एक मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी घायल मजदूरों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।


Post a comment