पूर्णिया में सहयोग शिविर में मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं, निवारण का दिया आश्वासन

पूर्णिया: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मध्य विद्यालय उफरैल में द्वितीय सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, वार्ड पार्षद किरण देवी, ममता सिंह एवं भोला कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह दूसरा अवसर है जब नगर निगम क्षेत्र में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य आम जनता को उनकी पात्रता के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।

विधायक ने किया निरीक्षण

वहीं दूसरी तरफ शहर के मध्य विद्यालय उफरैल रामनगर में आयोजित नगर निगम वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के जनकल्याण सहयोग शिविर का विधायक विजय खेमका ने मुआयना किया। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित आवेदकों एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनकल्याण सहयोग शिविर का सीधा मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाता है तथा इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का तीस दिन के अंदर समाधान सुनिश्चित करना है। विधायक ने नगर आयुक्त मंगलम सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा अतिथियों के स्वागत-सत्कार से अधिक महत्वपूर्ण है। जनता की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करना। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि आम लोगों की कठिनाइयों दूर हो और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध हो। विधायक ने नगर आयुक्त को कहा शिविर का आयोजन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित करने को कहा उन्होंने कहा एनडीए सरकार के कार्यकाल में पूर्णिया के विकास को नई गति मिली है तथा पूर्णिया को सैटेलाइट टाउन, एनएच-31 फोरलेन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। वहीं प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के अंतर्गत पूर्णिया सिटी में पर्यटन स्थल का विकास, बरसौनी में आधुनिक बस टर्मिनल, रंगभूमि मैदान के समीप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा केंद्रीय मंडल कारा के पास मौसम विज्ञान विभाग के डॉप्लर रडार का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा हैं।


डीएम ने किया उद्घाटन

जिले के के नगर प्रखंड में आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का डीएम ने फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आए हुए पात्र लाभुकों को जिलाधिकारी ने श्रम कार्ड, जाॅब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रम रोजगार प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है, साथ ही प्राप्त आवेदन के निबंधन /सत्यापन/ एवं ई- केवाईसी जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने और इसका गहन प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से प्रखण्डों में कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने विभिन्न सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पंचायत डिमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में आए नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और शिविर में प्राप्त आवेदनों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। शिविर के दौरान ही जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

प्रभारी मंत्री ने लाभुकों के बीच चेक जाॅब कार्ड का वितरण किया 

आम जनता की समस्याओं को त्वरित और ग्राउंड लेवल पर समाधान के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्णिया जिला के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इसी कड़ी में जिला के प्रभारी मंत्री- सह- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने पात्र लाभुकों को बीच विभिन्न योजनाओं जॉब कार्ड, परिमार्जन, जन्म प्रमाण पत्र राशन कार्ड चेक आदि से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस मौके पर डीडीसी अंजनी कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।


मंत्री लेशी सिंह ने सहयोग शिविर में लोगों की सुनी समस्या 

जिले के नगर पंचायत मीरगंज में आयोजित सहयोग शिविर और प्रखंड परिसर धमदाहा में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। दीप प्रज्वलित कर शिविर मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहयोग शिविर एवं प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में आम जनता की समस्याओं को मंत्री ने गंभीरता से सुना गया। पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा शुरू किए गए सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्या का समाधान हो रहा है जिससे लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ‌

  

Related Articles

Post a comment