रोहतास:- पुलिस पर पथराव कर शराबियो को छुडा़या, पथराव से पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त दो पुलिसकर्मी घायल।

  रिपोर्ट-रवि वर्मा/

रोहतास :-खबर रोहतास जिले के नौहट्टा से है जहां नौहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुलिस से एक शराबी को छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों ने पुलिस वाहन को घेरकर पथराव कर कर दिया है। भीड़ ने गिरफ्तार शराबी को पुलिस से खिच लिया तथा चारो तरफ से घेरकर पत्थर मारना शुरू की। जिससे पुलिस की गाड़ी के आगे का शीशा, पीछे का एंडीकेटर, साइड के दोनों शीशे टुट गया। ईंट पत्थर से अवर निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद सहायक अवर निरीक्षक अमोद झा को भी चोट लगी है। दोनों घायल अधिकारियों को नौहट्टा रेफरल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार कराया गया है। जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद व सहायक अवर निरीक्षक अमोद झा शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत छापामारी करने शाहपुर गांव गये थे। जिसमें शराब के नशे की हालत मे पप्पू महतो को गिरफ्तार किया था। इसी बीच आस पास के असामाजिक तत्वों ने गाड़ी को घेर कर शोर मचाना शुरु.किया। गिरफ्तार पप्पू महतो को असामाजिक तत्वों ने पुलिस से अपने ओर खिंच कर चारो तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। घटना के बाद तिलौथू, अमझोर,रोहतास की पुलिस नौहट्टा के जवानों के साथ शाहपुर में छापेमारी किया जिसमे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। 

वहीं इस मामले बत्तीस लोगो को नामजद तथा पचास अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गयी है तथा रोहतास, तिलौथू, अमझोर, नौहट्टा की पुलिस रात-भर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जिसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है। 



  

Related Articles

Post a comment