किशनगंज पहुंचीं पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा, ठाकुरगंज में आध्यात्मिक सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
- by Manjesh Kumar
- 09-Aug-2026
- Views
किशनगंज: सीमांचल के ठाकुरगंज और गलगलिया क्षेत्र में रविवार को आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। पद्म भूषण से सम्मानित परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी अपने प्रथम आगमन पर ठाकुरगंज पहुंची। उनके स्वागत को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। गलगलिया सीमा प्रवेश से लेकर ठाकुरगंज तक जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। गलगलिया पहुंचने के बाद दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का स्वागत किया गया। इसके बाद उनके साथ स्वागत यात्रा ठाकुरगंज की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ और स्वागत से माहौल भक्तिमय बना रहा।
ठाकुरगंज के महावीर स्थान पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने दीदी माँ का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पवर्षा, शंखनाद और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी ठाकुरगंज के गांधी मैदान पहुंचीं, जहां आयोजित आध्यात्मिक सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांधी मैदान में महिला, पुरुष और युवाओं की भारी भीड़ पहुंची। श्रद्धालु दीदी माँ के विचारों और आध्यात्मिक संदेश को सुनने के लिए उत्साह के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
गांधी मैदान में गूंज रहे आध्यात्मिक संदेश कार्यक्रम स्थल पर दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी का आध्यात्मिक प्रवचन हुआ। उनके संबोधन को सुनने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के कारण पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।


Post a comment