अब लोगों को नहीं लगाना होगा अधिकारियों के चक्कर बल्कि, पूर्णिया के प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर मे सुनी शिकायतें

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने हिस्सा लिया। इस दौरान पर उन्होंने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की भागीदारी रही। नागरिकों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता के साथ रखा।

मंत्री ने प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है।सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सहयोग शिविर इसी जनोन्मुखी सोच का परिणाम है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए तथा योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी अंजनि कुमार पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत,अपर समाहर्ता राजस्व रवि राकेश एवं वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

2500 शिकायतों का हुआ निष्पादन

पूर्णिया जिले के 14 प्रखंडों के 14 पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया, जिसमें जिले से लगभग 2500 से ज्यादा आवेदनों का निष्पादन हुआ। जिले के के नगर स्थित परोरा पंचायत भवन में जल संसाधन विभाग के प्रभारी सचिव बी कार्तिकेय ने सभी आवेदकों की समस्या सुनी और त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास योजना के लाभार्थियों को आवेदन आए। प्रभारी सचिव ने शिविर का मुआयना कर लोगों की समस्या से अवगत हुए। प्रभारी सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने बताया कि सरकार का इरादा है कि हर व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिले और समस्या का समयबद्ध तरीके से निष्पादन हो । इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे। लोगों के जीवन को कैसे आसान किया जाय लोगों तक सरकारी सुविधा का लाभ कैसे मिले। सचिव ने बताया कि समय पर कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

सहयोग शिविर मे बांटे गए बासगीत का पर्चा

सहयोग शिविर जिले के विभिन्न पंचायतों में भी आयोजित किया गया। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों के एक-एक यानी कुल 14 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर में ही संबंधित नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड भवानीपुर के बडहरी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 31 योग्य लाभार्थियों को बांसगीत पर्चा हस्तगत कराया गया।


  

Related Articles

Post a comment