Samrat Cabinet ने कुल 11 एजेंडों पर लगाई मुहर, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ ही...
- by Manjesh Kumar
- 12-Aug-2026
- Views
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा एव ऊर्जा विभाग के एजेंडों समेत कुल 11 योजनाओं की स्वीकृति दी गई बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘सात निश्चय-3’ के तहत कुशल युवा कार्यक्रम को 2026-27 से 2030-31 तक विस्तारित किया जाएगा। ₹430.08 करोड़ की स्वीकृति से युवाओं को AI, ड्रोन, सोलर, नेटवर्किंग, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग, टेली, विदेशी भाषा एवं उद्यमिता जैसे भविष्य के कौशलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से 6,436 रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रतिवर्ष 2.57 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षित होंगे।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2026-31 के सुदृढ़ीकरण एवं अगले पाँच वर्षों तक विस्तार को स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2026-27 में 950 करोड़ रुपए के व्यय की स्वीकृति के साथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प और मजबूत हुआ है। अब तक 4.81 लाख से अधिक आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं और 4.15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 8,865 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह पहल आर्थिक बाधाओं को दूर कर बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा, बेहतर अवसर और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Post a comment