बीपीएससी में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित शशि कुमार को सदर विधायक ने किया सम्मानित
- by Manjesh Kumar
- 26-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत ग्वालपाड़ा निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर सिंह के आवास पर विधायक विजय खेमका ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित शशि कुमार सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ पुस्तक औऱ वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने बताया कि शशि कुमार सिंह ने भारतीय रेलवे में कार्यरत रह कर अपनी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम के बल पर बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि जॉबधारी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर विधायक ने शशि कुमार सिंह के पिता भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह तथा उनकी माता को भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा किसी की भी सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, संस्कार और मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस सम्मान के वास्तविक अधिकारी माता-पिता भी हैं। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक खेमका ने कहा कि वक्त सदा गतिशील है ओर भाग्य बलवान हो सकता है, लेकिन कर्म प्रधान ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है। सच्चाई, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम से किया गया कार्य का सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, प्रतिभा और परिश्रम के माध्यम से देश एवं बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी जरूर निभाएं।
विधायक ने कहा, देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में हर एक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वागत समारोह में रुपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता,बक्रांति देवी, सुनील सिंह, अरबिंद साह, प्रशांत सिंह, महेश्वर साह सुरेंद्र मंडल, सुरेश सिन्हा, दिनेश मेहता, रिंकू देवी सहित ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।


Post a comment