देर शाम पूर्णिया की सड़कों पर एसएसपी ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर...

पूर्णिया: पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने जब से पद संभाला है, कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त दिख रहे हैं। एसएसपी पूरे एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। लगातार विभिन्न थानों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अफसर को अपनी कर शैली में बदलाव लाने का हिदायत दी है। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कवायद की जा रही है। देर शाम एसएसपी स्वयं रोड पर उतरकर लोगों को ट्रैफिक का पाठ पढ़ाया।

शहर के फारबिसगंज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास वरीय पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे। प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर, ट्रैफिक डीएसपी राजीव रंजन सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, फणीश्वर नाथ थाना प्रभारी राजनंदनी सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हिदायत देते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया, इसके अलावा फोर व्हीलर पर काला फिल्म लगाकर चलने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के जवानों ने चार पहिया वाहन को रोककर शीशा पर लगे काले फिल्म को हटाया।

इस दौरान एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों की हर गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक रुल के अनुपालन कराने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करना हम सबों की जिम्मेदारी है इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्टंट करने वाले मनचलों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अभी तो हिदायत दे रहे हैं, आगे से औचक निरीक्षण किया जाएगा। रात में भी पेट्रोलिंग होगी। 

  

Related Articles

Post a comment