आज का दिन बड़ा महान, बनकर सूरज निकला एक इंसान : कर गए सबके भले का ऐसा काम, बना गए हमारे देश का संविधान

 Reporter/Rupesh Kumar


मूज़फ्फरपुर : एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी अंबेडकर नगर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर को आजाद भारत को एक संविधान मिला था .इसलिए इस दिन संविधान दिवस के रूप में जाना जाता है हमारे देश मे हर साल 26 नवंबर को भारत के सविंधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है 26 नवंबर 1949 को  भारत की सविंधान सभा ने भारत को सविंधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ .सविंधान दिवस पर हमें अपने अंदर ज्ञान का दीपक प्रज्वलित करने की आवश्यकता है ताकि हमारी आने वाली पीढियां को हमारे देश के सविंधान के महत्व को समझ सके जिसे की वह इसका सम्मान तथा पालन करे .सविंधान में बच्चो के शिक्षा पर भी महत्व दिया गया सविंधान में मौलिक अधिकार के रूप में 6 से 14 वर्ष के आयु समूह में सभी बच्चो को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रवाधान दिया गया .आज संविधान दिवस पर सभी लोगो ने सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन कर सविंधान दिवस मनाया गया.


कार्यक्रम में अमन,अंजू लाल,चिंकी देवी,किरण देवी,सावित्री राम,अंजली देवी,चिंकी कुमारी,सरस्वती देवी,पुतुल देवी,कविता देवी ,सुधीर राम,नागेश्वर राम ,संजय रजक उपस्थित थे

  

Related Articles

Post a comment