बेगूसराय बखरी में 11 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय बखरी प्रखण्ड के बागवन पंचायत अन्तर्गत  डरहा थानसिंह गांव निवासी 11 वर्षीय युवक मौत की डूबने सेहो गई है। मृतक की पहचान शत्रुधन महतो के पुत्र विनय के रूप मे हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विनय दोपहर में बकरी चराने पास के परदला चौर गया था।वहां हाल ही में मिट्टी का कटाव किया गया था। जिसका उसे अनुमान नहीं था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बखरी पुलिस और सीओ शिवेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी प्राप्त किए। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दी गई। मौके पर मुखिया योगेंद्र राय,समाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता गौरव कुमार, स्थानीय निकाय एम एल सी प्रतिनिधि राजकुमार राय,उप मुखिया रूना देवी,भोला महतो,धर्मेंद्र कुमार,सिकेंद्र महतो,रंजीत महतो,सज्जन महतो आदि ने शोक संपत परिवार को ढांढस बढ़ाने का काम किया। तथा पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग किया।

  

Related Articles

Post a comment