दोस्त ने पहले मारी गोली फिर पहुंचाया अस्पताल और परिजनों को दी सूचना, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 25-Apr-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर में अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे बड़ी बात यह है कि गोली मारने वाले ने ही एक तरफ जहां छात्र के परिजनों को सूचना दी तो दूसरी तरफ उसे अस्पताल भी पहुंचाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर अस्पताल में मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले कर पूछताछ में जुट गई। घटना भागलपुर के जगतपट्टी की है जहां अपराधियों ने एक छात्र की गोली मार दी। मृतक की पहचान पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली निवासी सौरभ जायसवाल के रूप में की गई जो कि भागलपुर में रह कर पढ़ाई करता था।
मामले को लेकर मृतक छात्र के पिता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले टीकापट्टी निवासी शुभम ने सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी और आज उन्होंने ही गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोस्तों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से गौरव नामक एक युवक ने परिजनों को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचीं और छानबीन में जुट गई। इस दौरान अस्पताल में पुलिस ने छानबीन में दौरान दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पुलिस पूछताछ के दौरान गौरव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
मामले को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ एक कार से निकला था और उसी मित्र ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और आगे की छानबीन में जुट गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Post a comment