डबल डेकर पुल से युवती ने लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान PMCH में चल रहा इलाज

पटना: राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल के नीचे गुरुवार की शाम अफरातफरी का माहौल हो गया जब अचानक कुछ लोगों ने एक युवती को छलांग लगाने की कोशिश करते देखा। मौके पर देखते ही देखते भीड़ लग गई और नीचे से लोगों ने युवती को समझाने की कोशिश भी की लेकिन युवती मानने के लिए तैयार नहीं हुई और पुल से छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को जमीन पर गिरने से बचा लिया और हवा में ही पकड़ लिया। फिलहाल युवती को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान युवती को डबल डेकर पुल से छलांग लगाने की कोशिश करते हुए देखते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया।। नीचे से लोगों ने चिल्ला चिल्ला कर उसे नहीं कूदने की नसीहत देते रहे लेकिन वह कूद गई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया और छात्रा को इलाज के लिए को PMCH पहुंचाया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर पीरबहोर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

  

Related Articles

Post a comment