धुआं से मधुमक्खी भगाने के लिए लगाई आग में जले 3 घर, लाखों की संपत्ति राख...

पूर्णिया: पूर्णिया के रुपौली नगर पंचायत के मालाकार चौक के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के करीब घर में लगे मधुमक्खी का छत्ता उड़ाने के लिए आग जलाया धुआं धीरे धीरे फैलने लगा। इसी दौरान तेज हवा के साथ आग की लपट तेज हो गई देखते ही देखते यह आसपास के घरों में फ़ैल गई। इस अगलगी में पवन ठाकुर, सुमन ठाकुर और ललन ठाकुर के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को अगलगी के घटना की सूचना दी। इसके बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे में तीन परिवारों का अनाज, बर्तन, कपड़ा, जरूरी कागजात सहित अन्य सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस संबंध में सीओ को सूचित कर दिया गया है। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे की मांग की।

  

Related Articles

Post a comment