

पटना के गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली में जन सुराज पार्टी के 30 हजार कार्यकर्ता बेगुसराय के शामिल होंगे:- विंग कमांडर रणजीत कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Apr-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय में जन सुराज पार्टी के जिला प्रवक्ता सेवानिवृत्त विंग कमांडर रणजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अप्रैल को बिहार बदलाव रैली को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। विंग कमांडर रणजीत कुमार ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल को पटना के गाँधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में बेगूसराय से बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को रैली में सुरक्षित ढंग से शामिल होने के लिए सामूहिक व्यवस्था की जा रही है। बेगूसराय जिला से करीब 30 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल करने की व्यवस्था की गई है। समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में की गई। पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रभारी जनाब सहाब मलिक मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष सुभद्रा साहनी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सुरेंद्र साहनी, प्रदेश अभियान समिति सदस्य रामनंदन पासवान, अजीत गौतम, जिला अभियान संयोजक त्रिभुवन राय, जिला महासचिव तुफ़ैल अहमद ख़ान, जिला महिला अध्यक्ष बबीता देवी, ज़नाब ग़ालिब शाहीन, जिला किसान अध्यक्ष शंकर शर्मा, कार्यालय प्रभारी प्रो अशोक पासवान सहित जिला संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी अनुमंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। साथ ही सातों विधानसभा क्षेत्रों से आगामी विधानसभा चुनाव के सभी अभ्यर्थी भी उपस्थित रहे।
जन सुराज पार्टी लगातार दावा कर रही है कि पार्टी का उद्देश्य बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन है। व्यवस्था परिवर्तन के मुहिम को प्रबल बनाने के उद्देश्य से पार्टी निर्माण के बाद पहली बार राज्य स्तरीय बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Post a comment