Muzaffarpur में कार और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, इलाके में फैली सनसनी...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर के समीप की है जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार भीषण हादसे में कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की बुरी हालत को देखते हुए सवारों को बचाना मुश्किल साबित हुआ। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इधर सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, आगे की प्रक्रिया में जुटी।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट 

  

Related Articles

Post a comment