पांच दिनों में दूसरा अपराधी ढेर, BJP नेता के भांजे की हत्यारोपी को पुलिस ने मार गिराया
- by Manjesh Kumar
- 03-May-2026
- Views
सीवान: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए सीएम सम्राट की खुली छूट का असर अब दिखने लगा है। पुलिस ने महज पांच दिनों में दूसरे अपराधी को मार गिराया है जबकि इसी बीच एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर भी कर चुकी है। रविवार की अहले सुबह पुलिस ने 25 रुपए का इनामी कुख्यात सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। बीते 29 अप्रैल को सीवान के आन्दर ढाला के समीप भाजपा नेता के भांजे हत्याकांड में सोनू शामिल था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात सोनू यादव किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बड़हरिया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की और इसी दौरान अपराधी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इससे पहले इसी घटना में पुलिस ने छोटू यादव नामक एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया था जिसका अभी भी इलाज जारी है।
बता दें कि अभी हाल ही में भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुस कर डिप्टी चेयरमैन के पति रामधनी यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या कर दी जबकि चेयरमैन का इलाज अभी पटना में जारी है। वहीं बीते दिन सीवान में भाजपा नेता के भांजे और बहनोई पर एनकाउंटर में ढेर अपराधी और अन्य ने सरेआम सड़क पर गोलीबारी कर हर्ष सिंह की हत्या कर दी थी जबकि उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हैं। इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया जबकि दूसरे को पटना से गिरफ्तार किया वहीं तीसरे अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।


Post a comment