47 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, लगातार जारी है पुलिस की कार्रवाई
- by Manjesh Kumar
- 09-Jul-2026
- Views
पटना: पटना के फतुहा इलाके में नदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में लगातार हो रही छापेमारी से शराब माफियाओं और कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेठूली गांव से एक युवक को 47 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय बिट्टू कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 47 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। बरामदगी के बाद उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में हो रही लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों पर पुलिस का दबाव बढ़ा है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Post a comment