Bihar में 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, पदस्थापन का इंतजार कर रहे अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

पटना: बिहार में सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों को इधर उधर किया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह की जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें पशुपालन विभाग के निदेशक पद से हटा कर ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है  वे फिलहाल किसी पद पर तैनात नहीं थे। श्रीकांत शास्त्री इससे पहले बेगूसराय के डीएम रह चुके हैं।


2017 बैच के IAS अधिकारी मैत्रेय अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के तौर पर काम करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की सूचना और जनसंपर्क व्यवस्था से जुड़ी होगी। नवादा में विकास से जुड़े काम संभाल रहीं DDC नीलिमा साहू का भी तबादला कर दिया गया है। 2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को अब स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। नवादा में उनकी जगह अब दूसरी अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगी। कैमूर की DDC दिव्या शक्ति को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। 2022 बैच की IAS अधिकारी अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त के पद पर काम करेंगी। दिव्या शक्ति पहले पटना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अब उनकी नई पोस्टिंग राज्य मुख्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग में हुई है।

  

Related Articles

Post a comment