कटिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, वीर सपूतों की दी श्रद्धांजलि
- by Manjesh Kumar
- 15-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत 80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया। श्री गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं वीर सपूतों को बीडीओ, सीओ, उपप्रमुख, बीपीआरओ, पूर्व प्रमुख, थानाध्यक्ष जनप्रतिनिधि ने श्रद्धांजलि दी। पहली बार वंदे मातरम के गान के बाद राष्ट्रीय ध्वज अध्यक्ष एच सिंह ने फहराया और तिरंगे को सलामी दी। प्रखंड में प्रमुख नसतारा एवं नगर पंचायत में मुख्य पार्षद बबीता यादव, रेफरल में डॉ मुसर्रफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाढ़ नियंत्रण में कार्यपालक अभियंता, बरारी थाना में सुमेश कुमार व सेमापुर में थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार, एसटीएफ कैम्प बीएम कॉलेज में प्रभारी भागवत प्रसाद पासवान एवं शहीद भगत सिंह चौक काढ़ागोला में विश्वजीत भारती ने तिरंगे को सलामी दी।
सीएचसी में प्रभारी, बीआरसी में बीईओ राज कुमार सिंह, श्रीगुरुनानक उच्च मवि में प्रधानाध्यापक सिद्धिकि, जागेश्वर उवि में प्रधानाध्यापक सौरभ प्रसुन, आमवि गुरुबा जार सार्वजनिक ध्वजारोहण वार्ड पार्षद राधिका देवी ने किया। कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मो सलीम, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष विक्की कुमार, लोजपा अध्यक्ष राजकिशोर पासवान, बीएम कॉलेज बरारी में प्राचार्य, काढ़ागोला स्टेशन में एसएम एवं एसजेएनसी उवि सेमापुर में विधायक विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।


Post a comment