

पूर्णिया में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन, उनके किए हुए कार्यों को किया याद
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Dec-2024
- Views
आज कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी को भारतीय अर्थव्यवस्था के जनक के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने वित्त सचिव वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ किया। वित्त मंत्री के रूप में जब देश आर्थिक रूप से पंगु हो रहा था और देश पर कर्ज का बोझ लदा हुआ था तो उसे वक्त न केवल उसे वित्तीय संकट से देश को उबरा बल्कि आर्थिक रूप से देश को मजबूत स्थिति में पहुंचने का काम किया और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए तीन कैटेगरी में बड़े बदलाव किया जिसमें उदारीकरण वैश्वीकरण और निजीकरण जिसके तहत विदेश व्यापार निवेश वित्त एवं कर्ज से जुड़े व्यापक सुधार हुए जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुआ। प्रधानमंत्री के रूप में उनका स्वर्णिम काल रहा। उन्होंने मनरेगा सूचना का अधिकार अधिनियम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणबच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण चीज देकर देश में एक अलग क्रांति लाने का काम किया। सादगी के प्रति मूर्ति थे और साधारण तरीके से जीवन में रहना उनकी आदत सी बनी हुई थी। उनकी सबसे बड़ी खासियत थी की प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी
पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से या कोई आम आदमी से सहज मिला करते थे और उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते थे। उनके निधन से देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। आज देश दुनिया भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा है यही डॉक्टर सिंह की सबसे बड़ी पूंजी थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। इस शोक सभा में पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह वरिष्ठ नेता रंजन सिंह आश नारायण चौधरी मोहम्मद अलीमुद्दीन गौतम वर्मा मोहन झा अखिलेश कुमार जयवर्धन सिंह शाहिद हुसैन मजहरूल बारी नीरज यादव सवाब अनवर करण यादव प्रबेज अंजुम संजय कुमार वर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के लोग उपस्थित थे

Post a comment