

लोकसभा चुनाव व शिवरात्रि महोत्सव को ध्यान में रखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Mar-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
बिथान : समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आगामी लोकसभा चुनाव व शिवरात्रि महोत्सव को मद्देनजर में रखते हुए थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम के दिशा निर्देशानुसार अवर थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ बिथान बाजार, उजान, बेलाही, जगमोहरा, सोहमा, सिहमा, सखबा, सीमावर्ती पड़री, पुल व सनोखर बाजार के पास बास बल्ला से सीमा सील करते हुए थाना क्षेत्र कई गांवों का दौरा कर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाअध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा किसी भी तरह का अफवाह फैलाने व हरकत करने वाले लोगों पर नजर रखा जा रहा है। इस कड़ी में सीमावर्ती इलाका पड़री पुल,बेलाही चौक,सनोखर बाजार सहित प्रखंड के महत्वपूर्ण स्थानों पर बाँस बल्ला से सीमा सील किया गया। मौके पर दरोगा अवधकिशोर साह, ए एस आई कारी यादव समेत कई अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Post a comment