.jpg)

जमुई पुलिस एवं STF के संयुक्त करवाई में बड़ी सफलता मिली बरहट थाना अंतर्गत कुख्यात नक्सली गुड्डू यादव को किया गया गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Oct-2024
- Views
जमुई पुलिस तथा एसटीएफ चीता 5 के द्वारा कर्मतांड गांव से फरार नक्सली गुड्डू यादव उम्र 35 वर्ष पिता बोढन यादव, सकिन कर्मटांड, थाना लक्ष्मीपुर से गिरफतार किया है।
गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध बरहट थाना में कुल 03 कांड दर्ज है जिसका विवरण निम्न प्रकार है:
1. बरहट थाना कांड संख्या 37/2009: इस आपराधिक घटना में नक्सलियों द्वारा ग्राम चोरमारा में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय को आई •ई•डी • लगा कर उड़ा दिया गया था।
2. बरहट थाना कांड संख्या 38/09 : इस आपराधिक घटना में नक्सलियों द्वारा जमुनियातांड के नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय को विस्फोट कर के उड़ा दिया गया था।
3. बरहट थाना कांड संख्या 39/09: इस आपराधिक घटना में नक्सलियों द्वारा जमुनियातांड में आसन्न 2009 लोक सभा चुनाव में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से रास्ता में आई •ई•डी • तथा डेटोनेटर लगाने के आरोप में दर्ज किया गया था।
छापामारी दल:
1. एसटीएफ चीता 5
2. जमुई पुलिस

Post a comment