ड्रग्स का इंजेक्शन का ओवरडोज देकर युवक को उतारा मौत के घाट पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा पैसे की लेनदेन के लिए युवक की हत्या।।




थाना अध्यक्ष रमन कुमार राजीवनगर



पटना :- राजीव नगर के पंचवटी कालोनी के रहने वाले दीपक कुमार की हत्या नशे का ओवरडोज देकर कर दी गई। घटना शुक्रवार को हुई। चाेरी के आरोप में जेल गया दीपक 14 दिसंबर को छूटा था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजीव नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामजीचक के रहने वाले किशन कुमार, आकाश कुमार और पीएनटी कालोनी के अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। किशन से दीपक का 10 हजार रुपए का विवाद था। इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। राजीव नगर थानेदार रमन कुमार ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। किशन का रामजीचक में होटल है। 15 दिसंबर को उसने ही फोन कर दीपक को अपने होटल पर बुलाया था। वहां किशन के दोस्त आकाश और अजय भी पहुंच गए। तीनाें ने दीपक काे नशे की ओवरडेज सूई दे दी फिर घर पहुंचा दिया। बाद में दीपक की माैत हाे गई।।

  

Related Articles

Post a comment