आम के कैरेट के नीचे शराब, पुलिस ने पिक अप वैन से 839.3 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

पूर्णिया: एसएसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर लगातार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में बायसी थाने की पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वैन से 839.3 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के दालकोला से शराब लदा पिक अप वैन बायसी के रास्ते मधेपुरा तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। तुरंत एक छापेमारी दल का गठन किया गया और बायसी के एनएच 31 के हरे राम पुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

वाहन जांच के दौरान दालकोला की ओर से आ रही एक उजले रंग की बोलोरो पिकअप गाड़ी के चालक वाहन जांच होता देख गाड़ी रोककर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के जवानों ने पीछा करने का प्रयास किया। चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी पर लोड आम के कैरेट के नीचे छुपा कर शराब रखा गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment