

बेगुसराय में अभाविप का अभ्यास वर्ग संपन्न, वक्ताओं ने कहा समाज निर्माण में अभाविप की भूमिका उत्कृष्ट
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Nov-2023
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय बखरी :- अभाविप छात्र संघ की जन्मभूमि है और यह देशभर में छात्रों के मस्तिष्क में राष्ट्रीय और सामाजिक उत्थान की चेतना जगाने का कार्य करती है। स्थापना काल से लेकर आज तक, इस संगठन ने अपने सामरिक, वैचारिक और सामाजिक योगदानों के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरित किया है। अभाविप की यात्रा इसके स्थापना से ही उत्साहजनक रही है। इस संगठन ने देश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में अपनी मौजूदगी को मज़बूत किया है और छात्रों को राष्ट्रीयता, सामरिक ब्रद्धि और सामाजिक न्याय के मूल्यों के साथ संपन्न करने में मदद की है।उक्त बाते आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा ने कही। बखरी प्रखण्ड के शिशु विद्या मंदिर में नगर अभ्यास वर्ग का आयोजित किया गाया। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वही इस मौके पर जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अभाविप की यात्रा में बड़ी उच्चारणात्मक और वैचारिक सफलताएँ हुई हैं। यह छात्रों के लिए नेतृत्व की विकास करती है, उन्नति के लिए स्वामित्व की भावना को प्रोत्साहित करती है और सामाजिक उत्थान के लिए साझी जिम्मेदारी लेती है। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता और शक्ति के साथ समर्पित युवा पीढ़ी का निर्माण करना है। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी चंदन कुमार, विभाग संयोजक सोनू सरकार कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से परिषद अनुशासित युवा पीढ़ी को तैयार कर राष्ट्र पूर्णनिर्माण में कार्य करने के लिए तैयार करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने की।वही मंच संचालन कर रहे नगर मंत्री अनुभव आनंद ने मंत्री प्रतिवेदन के रूप में साल भर में किए गए कार्यक्रम का ब्यौरा पेश किया।संगठन में विस्तार की कार्यकर्ताओं ने सराहना की।अभ्यास वर्ग के अंत में नगर अध्यक्ष के द्वारा पुरानी कमेटी को भंग कर पुणे नई कमेटी बनाई गई। नई कमेटी में पुनः नगर अध्यक्ष के रूप में अशोक प्रियदर्शी व नगर मंत्री अनुभव आनंद बनाए गए।वही नगर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सुबोध कुमार, अनंत कुमार, आलोक कुमार बनाए गए। नगर सहमंत्री रविंद्र कुमार, देवराज कुमार, कृष्ण पोद्दार, शिल्पी राठौर, सौरभ कुमार, योगेश कुमार बनें। सोशल मीडिया प्रमुख कैप्टन कृष्णा बने। वही कार्यसमिती सदस्य छोटू केसरी, आदित्य कुमार, रितिक शास्त्री, आदित्य पोद्दार, नयन कुमार, कन्हैया केसरी, केशव सिन्हा,निखिल सिंह, जानू कुमारी बने।मौके पर सीनेट सदस्य गोपाल चौधरी, राजेश अग्रवाल , भोला चौधरी, डॉ. मनीष, अमरनाथ पाठक विनोद शर्मा कामिनी कंचन, नीरज बजाज सुमन कुमार, दिलखुश कुमार पुष्पम कुमार सौरभ कुमार, श्रवण, धर्मराज, देवराज सहित सैकड़ों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a comment