

अहिल्याबाई होलकर की जयन्ती मनाई कगी।
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jun-2025
- Views
जिला भाजपा महिला मोर्चा की तत्वाधान में महर्षि मेही आश्रम
शंभूडीह,मे अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयन्ती मनाईगई । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा में सचेतक ई शैलेन्द्र ने की । उन्होंने अहल्याबाई के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की । कहा कि देशभर में अहिल्याबाई की जयन्ती महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। ई शैलेन्द्र ने भाजपा के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण ,महिलाओं के सामाजिक ,आर्थिक उत्थान के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी दी ।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा झा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जयन्ती के माध्यम से महिलाओं को नारी शक्ति से अवगत कराना है।देश भर में महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा द्वारा उठाये गये सार्थक पहल की जानकारी दी । इस मौके छाया तिवारी जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा , जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज राय ,अनवरी खातून, उषा गुप्ता ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चन्द्र भूषण ठाकुर , कैलाश सिंह ,प्रो बीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र साह , गुड्डु यादव , संजय मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार ,हेमंत कुमार , भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक सिंह ,छाया तिवारी ,बिल्टु झा ,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a comment