एम्स बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम में कटिहार की पायल ने मारी बाजी, परिजनों में हर्ष का माहौल

कटिहार: एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में कटिहार की पायल ने शानदार सफलता हासिल की है। पायल ने पायल ने ऑल इंडिया स्तर पर 99.96 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए 51वीं रैंक हासिल की है। पायल की इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत बरारी के वार्ड संख्या-5, धर्मशाला रोड निवासी पिता पप्पू चौधरी, माता सुनीता देवी, बहन अंशु, पलक तथा भाई नीतीश कुमार सहित अन्य स्वजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। इधर, पायल की सफलता पर नगर पंचायत कार्यालय में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उसे सम्मानित किया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने कहा कि पायल की सफलता मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वार्ड पार्षद राधिका देवी, अनीता देवी, रिंकी देवी, साहेरा खातुन, अर्जुन मंडल, पार्वती देवी, राजेर जायसवाल, रामनाथ चौधरी, जितेन्द्र यादव, गौतम भगत, गुड्डु सिंह, नागेन्द्र चौरसिया ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वही कुमारी पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, माता-पिता के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया। उसने कहा कि भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज की सेवा करना उसका उद्देश्य है।

  

Related Articles

Post a comment