AK 47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, सारण से मुख्य तस्कर को दबोचा

सारण: मुजफ्फरपुर में AK 47 बरामदगी मामले में एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एनआईए की टीम ने सारण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने सारण के परसा में छापेमारी कर मुख्य हथियार तस्कर मो करीम को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि करिमुद्दीन का गिरोह सारण और आसपास के जिलों में सक्रिय बड़े आपराधिक गिरोहों को अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति करता था।

हथियार तस्करी गिरोह के विरुद्ध एनआईए की कार्रवाई के दौरान यह 8वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले जांच एजेंसी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ के आधार पर अब मुख्य तस्कर को भी दबोच लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि इस गिरोह ने राज्य के विभिन्न जिलों में कई अन्य घातक हथियारों की भी खेप पहुंचाई है। एनआईए और एसटीएफ बाकी हथियारों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों को चिन्हित कर लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दें कि 7 मई 2024 को फकुली ओपी क्षेत्र के मनकौली गांव से एक एके-47 रायफल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस दौरान एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया था जिससे पूछताछ में एक बड़ा तस्कर गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई। अपराध के गहरे तारों और सुरक्षा खतरे को देखते हुए इस संवेदनशील मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई। 

  

Related Articles

Post a comment