लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार: कटिहार के सेमापुर ओपी पुलिस ने आपराधिक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सेमापुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर डब्बा टोला निवासी वरुण यादव के रूप में हुई है। सेमापुर ओपी प्रभारी रमाशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने 13 अगस्त को गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए वरुण यादव को डगरुआ थाना क्षेत्र, जिला पूर्णिया से गिरफ्तार किया।

वह बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या 264/25 में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment