अरवल : सुधीर शर्मा बने कुर्था भाजपा मंडल अध्यक्ष,नेताओ ने दी बधाई।

संजय सोनार/कुर्था अरवल


कुर्था अरवल, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के पद पर सुधीर शर्मा को चुना गया भारतीय जनता पार्टी के अरवल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी द्वारा कुर्था मंडल अध्यक्ष के पद पर सुधीर शर्मा के मनोनयन के बाद भाजपा नेताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है वहीं भाजपा नेताओं ने कुर्था के नए मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा को बधाई दी है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत विभिन्न भाजपा नेताओं को बधाई देते हुए कहा है कि श्री शर्मा के नेतृत्व में कुर्था मंडल आने वाले दिनों में काफी बेहतर कार्य करेगी वहीं भाजपा नेताओं ने प्रदेश व जिले के नेताओं को भी हार्दिक बधाई दी है बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशीष दास, भाजपा नेता लाला शर्मा, अरुण कुमार, भगवान साब, अनिल स्वर्णकार समेत कई भाजपा नेता शामिल थे।

  

Related Articles

Post a comment