कटिहार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, ससुराल में रह रहा था बदमाश
- by Manjesh Kumar
- 05-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी निवासी राजू ऋषि के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अपने ससुराल बरारी के झीकटिया बस्ती कटिहार में रह रहा था। पुलिस के अनुसार दिवा गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआई कौशल कुमार एवं एसआई राजनेता कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा युवक से हथियार के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसके पास कहां से आया और इसे रखने का उद्देश्य क्या था। साथ ही गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का सत्यापन भी कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Post a comment