बेगुसराय रेडलाइट एरिया से भागी युवतियों के बयान पर बखरी थाना पुलिस की प्राथमिकी दर्ज

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय जिले के बखरी थाना पुलिस ने रेडलाइट एरिया से भागी दो लड़कियों को  ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। दोनो युवतियों के बयान पर बखरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज में रेडलाइट एरिया से जुड़े तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पुरी घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि रेडलाइट एरिया से जुड़ी आभा देवी और विनोद खलीफा को आरोपी बनाया गया है। तीसरा आरोपी विनोद के भाई पप्पु खलीफा को बनाया गया है। जिसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है और उसकी जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि एक लड़की यूपी के देवरिया जिले की है, उसके परिजनों को सूचित कर बुलाया गया था। उक्त लङकी 17 वर्ष की नाबालिग बताई गई है। उस लड़की ने अपने बयान में बताया है कि वह घर से करीब एक वर्ष पूर्व गुस्से में भाग गई थी। इसी क्रम में बेगूसराय स्टेशन पर पहुंचने पर उसे आभा देवी मिल गई। जिसने उसे बहला फुसलाकर इस दलदल में घसीट लाई। दुसरी लड़की जो खुद को मोतिहारी की बताती है। वह बचपन से ही रेडलाइट एरिया में रह रही है, उसे कुछ भी खास याद नहीं है। जिस कारण उसके परिजनों का पता नही चल सका है। उसने बताया कि वह आभा देवी की बहन मीरा देवी जो फिलहाल इसी धंधे से जुड़े मामले में जेल में बंद है। उसे वह अपनी मां मानती है। मीरा के जेल जाने के बाद से वह आभा देवी के पास ही रह रही थी। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आभा देवी उसे नदैल मीरकल्लापुर स्थित रेडलाइट एरिया के विनोद खलीफा के यहां देह व्यापार के लिए भेजती थी। वहां से किसी तरह दोनों भागकर घाघरा गांव पहुंची। जहां से उसे थाना लाया गया था। एसडीपीओ ने कहा कि दोनों लड़कियों को 164 में बयान के लिए कोर्ट भेजा गया है। दोनों का मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि धंधे से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावे भी इस घिनौने धंधे में संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment