बख्तियारपुर में सड़क हादसा में महिला समेत दो की मौत, तीन बच्चे समेत 6 जख्मी

पटना: पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु बैद्यनाथधाम से पूजा-अर्चना कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अपने घर लौट रहे थे। घटना बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर टेका बिगहा गांव के समीप होटल महाविहार के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एक परिवार बैद्यनाथधाम से दर्शन-पूजन कर वाहन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेका बिगहा गांव के समीप होटल महाविहार के पास बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर  हीं एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों सहित चार महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय लोग और बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

  

Related Articles

Post a comment