सोनम वांगचुक के समर्थन में किशनगंज में भी युवाओं ने किया प्रदर्शन, बारिश के बावजूद डटे रहे...

किशनगंज: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक एवं अभिजीत दिपके द्वारा चल रहे आंदोलन के समर्थन में किशनगंज के टाउन हॉल के समक्ष युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के समय तेज बारिश होने से आयोजन कुछ देर प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना लगातार जारी रहा। बारिश थमने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली।

धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम में समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने युवाओं की एकजुटता की सराहना करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मौसम की बाधा भी उनके संकल्प को नहीं रोक सकी और पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों का आना-जाना लगातार जारी रहा।

  

Related Articles

Post a comment