

बेगूसराय : 2024 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से किस्मत आजमाएंगे अंकुश कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Jul-2023
- Views
अश्वनी कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट
बेगूसराय : 2024 के लोकसभा चुनाव में मात्र 9 महीने का समय बचा हुआ है भावी प्रत्याशी अपने-अपने तैयारियों में जुट गए हैं और क्षेत्र का भी दौरा लगातार कर रहे हैं। बिहार का हॉट सीट माने जाने वाला बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से इस बार अंकुश कुमार ताल ठोकने की तैयारी में है इसको लेकर वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर रहे हैं। वह लोगों की मदद करते भी देखे जाते हैं। गरीब गुरबों, जरूरतमंद की सेवा करने में वह तत्पर रहते हैं। आपको बता दें कि अंकुश कुमार पूर्व में बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और अब बेगूसराय लोकसभा से निर्दलीय ताल ठोकने को तैयार हैं। अंकुश कुमार ने बताया की बेगूसराय लोक सभा क्षेत्र के लोगों को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाना, बेगूसराय में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, बेगूसराय को अलग रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी की मांग, साथ ही भयमुक्त और अपराध मुक्त बेगूसराय निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है । इस मुहिम में क्षेत्र के युवाओं और बड़े बुजुर्गों का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरिराज सिंह अभी तक के सबसे निकम्मे सांसद साबित हुए हैं जबकि मेरा तन मन और जीवन बेगूसराय लोकसभा के लिए समर्पित है।
एक परिचय :-
अंकुश कुमार
ग्राम : बटुराहा/वाजिदपुर
पंचायत : सहूरी
पोस्ट : पुरपथरा
प्रखंड : छौराही
अनुमंडल : मंझौल
जिला : बेगूसराय

Post a comment