बेगूसराय नगर कांग्रेस कमेट ने कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



 बेगूसराय में नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंबेडकर भवन में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता ब्रजेश  कुमार प्रिंस पूर्व पार्षद, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट बेगूसराय जिले के कांग्रेस नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन  उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के सम्मानित प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा बारी- बारी से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन का स्वागत किया। अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बेगूसराय शहर के कांग्रेस जनों से अपील किया कि आप लोग समय रहते प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट के साथ-साथ बेगूसराय शहर में कुल 45 वार्ड में कांग्रेस कमेटी का गठन सुनिश्चित करें। ताकि बेगूसराय नगर में कांग्रेस संगठन मजबूत हो सके। अभय कुमार सारजन सिंह ने इस आयोजन के लिए नगर कांग्रेस कमेटी को अपनी ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष ब्रजेश  कुमार प्रिंस ने जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन सहित आगत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित नेता लखन पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, मुरलीधर मुरारी, सुबोध कुमार, शंभू प्रसाद सिंह,जिला कांग्रेस  प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया,विक्रम कुमार, सोशल मीडिया बिहार प्रदेश के सचिव मोहित कुमार सिंह,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष कुशमेश शांडिल्य अधिवक्ता,जिला कांग्रेस कमेटी के सुनील कुमार, सुबोध झा अधिवक्ता, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक कुमार अधिवक्ता,  गोपाल प्रसाद सोनी,चौधरी महतो,सार्थक कुमार डोडो, ओम प्रकाश झा, संजय कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, मो.शौकत, आनंद कुमार गुड्डू,अभिषेक कुमार, पप्पू साह,गौतम मल्लिक, सुनील मल्लिक, राजन सिन्हा, बच्ची महतो,शोभा कांत पासवान,अर्चना कुमारी,मुकुल कुमार, मो.अफसर सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अतिथियों के द्वारा नवगठित नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को चादर और माला से सम्मानित किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष  को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय पार्षद विपिन पासवान ने किया।

  

Related Articles

Post a comment