महादलित टोला में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, बच्चों में बांटी पठन-पाठन सामग्री
- by Manjesh Kumar
- 15-Aug-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर के बरारी पंचायत के झूलखुरिया गांव स्थित महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। वहीं ग्रामीण बैजनाथ भगत ने भी तिरंगा फहराकर देश की आन-बान और शान को सलाम किया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्कूली बच्चों के बीच टॉफी और पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया। सामग्री मिलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला मंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Post a comment