बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मनाई गई भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित होने की 84वीं वर्षगाँठ
- by Manjesh Kumar
- 15-Jul-2026
- Views
पटना: बच्चों में देशभक्ति की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से गुलजारबाग शैक्षणिक अंचल अवस्थित राजकीय कृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट में विद्यालय के शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने की 84वीं वर्षगांठ मनाई गई। बच्चों को उन्होंने वर्ग - 8 की इतिहास की पाठ्य पुस्तक हमारे अतीत भाग-।।। के अध्याय - 8 के पाठ - राष्ट्रीय आंदोलन का संगठन: 1870 के दशक से 1947 तक की इकाई - भारत छोड़ो और उसके बाद से भारत छोड़ो प्रस्ताव को जोड़ते हुए बताया कि 14 जुलाई 1942 ई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक वर्धा में हुई। इसमें भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया गया तथा संकल्प लिया गया कि गांधी जी को अहिंसक जन आंदोलन का नेतृत्व संभालने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
अंततः करो या मरो नारा के साथ अगस्त में भारत छोड़ो आंदोलन हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन में यह तय कर दिया कि अब अंग्रेजों को भारत में ज्यादा दिनों तक नहीं रहने दिया जाएगा। भारत छोड़ो का नारा समाजवादी ट्रेड यूनियन के नेता युसूफ अली मेहर ने दिया था। इस अवसर पर शिक्षिका प्रणया कुमारी ने भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


Post a comment