पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों ने किया हंगामा, संबोधित किए बिना ही चले गए राज्यपाल
- by Manjesh Kumar
- 08-Aug-2026
- Views
पटना: पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को राजधानी के पटना विमेंस कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन मौजूद थे। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 38 टॉपर छात्रों को मंच पर डिग्री प्रदान की गई। इसके बाद अन्य छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर के अलावा अन्य छात्रों को भी मंच पर बुला कर डिग्री प्रदान की जाए। छात्रों के हंगामा के बाद राज्यपाल समारोह को बिना संबोधित किए ही कार्यक्रम से चले गए।
समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के टॉपर 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान दिया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इनके अलावा 155 पीएचडी डिग्री होल्डर्स सहित कुल 1305 विद्यार्थियों काे उपाधि प्रदान की गई। इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन का विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को संबोधित किया।


Post a comment