

बिहार STF को बड़ी सफलता मिली अन्तर्राज्यीय हेरोइन तस्कर दीपक सहनी एवं पंकज कुमार प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 25-Jul-2025
- Views
दिनांक 24.07.2025 को बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम, बेगूसराय जिला एवं भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय हेरोइन तस्कर (1) दीपक सहनी पे० वैधनाथ साहनी सा० वार्ड नंबर-05 लक्ष्मीपुर थाना बीरपुर जिला बेगूसराय को बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र से छापामारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर (2) पंकज कुमार पे० पारस नाथ प्रसाद सा० रघुनाथपुर जिला बक्सर को भोजपुर जिला के बिहियों थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बेगूसराय नगर थाना कांड संख्या 293/25 दिनांक 24.07.2025 धारा 8 (सी)/17 (सी) /18 (सी)/21 (सी)/29/31 एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं 111 बी०एन०एस० दर्ज किया गया है।
बरामदगीः-
1. हेरोइन (लगभग)-500 ग्राम
(अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रूपये)
2. मोबाईल-02
3. आधार कार्ड-02
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सहनी से पूछताछ के क्रम में पता चला कि इंफाल से दीमापुर तक हेरोइन को आर्मी के कनवाई के ड्राइवर के द्वारा पैसे लेकर पहुं चाया जाता है, कांड में उक्त ड्राइवर को भी नामजद किया गया है। इस कांड में कुल 05 अभियुक्तों को नामजद किया गया है, जिसमें 02 बिहार के एवं 03 मणिपुर के लोग हैं। जब्त हेरोइन के खेप को पंकज के माध्यम से पंजाब भेजा जाना था।
उक्त दोनों अभियुक्त नारकोटिक के व्यापार में काफी दिनों से संलग्न हैं, तथा संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन तस्करी/खरीद-बिक्री का काम करते है। इनका नेटवर्क बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं पंजाब राज्य में सक्रिय है।
वर्ष 2019 में गुरूग्राम (हरियाणा) सेक्टर-28 थाना से ये ड्रग के साथ पकड़ाये थे, जिसमें वह NDPS Act. में जेल जा चुके है तथा वर्तमान में उक्त केस में बेल भी टूटा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस भी इसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही थी।।

Post a comment