

बिहार STF को बड़ी सफलता मिली मधुबनी जिला का कुख्यात अपराधी कर्नाटक से गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Oct-2024
- Views
बिहार एस0टी0एफ0 की विशेष टीम द्वारा मधुबनी जिला का कुख्यात वांछित अपराधी अजीत यादव पे० सहदेव यादव सा0 रॉटी मोहनपुर थाना राजनगर जिला मधुबनी को कलुआही (मधुबनी) थाना कांड संख्या 168 / 23 दिनांक 08.08.2023 धारा 302/364 /120 (बी) / 201 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कर्नाटक, बेल्लोरी जिला के पी०डी० हल्ली थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी दिनांक 08.08.2023 को अशोक यादव पे० स्व० राम उद्गार यादव सा0 मोहनपुर थाना पंडौल जिला मधुबनी का अपहरण कर उसकी हत्या में संलिप्त था।उक्त अपराधकर्मी के विरूद्ध मधुबनी जिला के विभिन्न थानों में हत्या एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।।

Post a comment