

देश में वर्ष 1975 के दौरान लगाए गए आपात काल पर भाजपा का आरोप निराधार और बेबुनियाद है :- अभय कुमार सिंह
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jul-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय:- कांग्रेस मानती है कि देश की तत्कालीन परिस्थिति के मद्देनजर आपातकाल लगाना निहायत जरूरी था। इसे देश की अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता कार्य की प्रगति और कर्तव्य के साथ अनुशासन में काफी वृद्धि हुई। आपातकाल को तत्कालीन आरएसएस प्रमुख ने भी देश हित में सराहा था। इतना ही नहीं भूदान के प्रणेता आचार्य बिनोवा भावे ने लिखकर दिया था कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। समस्याओं के बोझ तले भारत कराह रहा है। इन मुद्दों को ढकने के लिए और जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रांतीय नेतागण अनर्गल प्रलाप कर रहें हैं। जिला कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के बयानों की घोर निंदा करती है। ये बातें प्रेस बयान जारी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सार्जन ने कही। दूसरी ओर जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने राज्य निर्वाचन विभाग और केंद्रीय चुनाव आयोग के सतही कार्यों की आलोचना करते हुए सत्ताधारी दल के हित में काम करने वाला बताया।

Post a comment