कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के 51 वें जन्मोदिवस पर दर्जनों जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण


रक्सौल-भारतीय युवा कांग्रेस सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद के प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में दर्जनों जरुरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।

  पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मृदुभाषी आकर्षक व्यक्तित्व की धनी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का कुशल नेतृत्व के कारण ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।आने वाले वक्त की उत्तरप्रदेश की भावी मुख्यमंत्री श्रीमती गांधी है जिनकी वाणी और आकर्षण देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलता-जुलता है।

  पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने कहा कि बिहार में 1200 किलोमीटर की लम्बी पदयात्रा चल रही है जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का आगमन होने वाला है।

  रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने वाली हैं।

  उक्त कार्यक्रम में सज्जन पासवान, बिजली कुमार, रामाकांत प्रसाद, महेश कुमार, विश्वास कुमार, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार,मनोज कुमार सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment