भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुजफ्फरपुर में कैंडल मार्च, सरकार से की न्याय की मांग
- by Manjesh Kumar
- 29-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: भोजपुर जिले में स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सोमवार को मुजफ्फरपुर में हिंदू वादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से भारत माता नमन स्थल तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से न्याय की मांग की।
मौके पर वैभव मिश्रा ने कहा भरत तिवारी का बहा हुआ खून हम यूँ ही व्यर्थ नहीं जाने देंगे, उसने अपने जीवन का एक-एक क्षण और अपने खून का एक-एक कतरा दलितों, गरीबों, वंचितों, और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ बनने में समर्पित किया था। वो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई का एक मजबूत प्रतीक था, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहा था जिसे भोजपुर पुलिस के वर्दीधारी गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया। जब तक दोषि पुलिसकर्मियों को सजा नहीं मिलती और न्याय स्थापित नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment