रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा, राज्य में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

पटना: शुक्रवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जायेगा। इसके लिए लोग पहले से ही तैयारी में जुटे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर देश के कई राज्यों में राजनीतिक घोषणाएं भी की जाती है और अधिकतम राज्यों में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी जाती है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य में महिला विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ कर बेटियां ही प्राध्यापक से लेकर कुलपति तक होंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की है।

सीएम सम्राट ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। बिहार की बहनों के लिए एक महिला विश्वविद्यालय का निर्माण किया जायेगा, जहां हमारी बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति एवं सभी पदों पर सिर्फ महिलाएं ही जिम्मेदारी निभाएंगी। यह विश्विद्यालय बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा, जहां शिक्षा के साथ, नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।


  

Related Articles

Post a comment