बेगूसराय में श्री विश्व बंधु पुस्तकालय में मुरारी शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजन




*नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर*


बेगूसराय के बखरी प्रखण्ड में शैक्षणिक धरोहर श्री विश्व बंधु पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य मुरारी शर्मा के निधनोंपरांत पुस्तकालय परिसर में शौकसभा आयोजित किया गया जिसका अध्यक्षता उपाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने की। शोक सभा की शुरुआत आगंतुक बुद्धिजीवियों द्वारा शर्मा  के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए संरक्षक समिति संयोजक प्रोफेसर आनंदचंद्र झा ने कहा कि मृत्यु अटल है हर किसी को यहाँ से जाना है लेकिन उनकी क्रीति को हमेशा याद किया जाएगा। संरक्षण समिति सदस्य वैद्यनाथ केशरी ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण में उनके सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी पुस्तकालय संविधान निर्माण में महती भूमिका थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला संघचालक मनोरंजन प्रसाद वर्मा ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता शर्मा  के परिवार में झलकता है बखरी जैसे सुदूर क्षेत्र में भी आज उनके परिवार का कोई सदस्य बिना नौकरी का नहीं है। संरक्षक समिति सदस्य नन्दलाल पंडित ने कहा कि शर्मा शिक्षा की महत्ता को बखूबी समझते थे । वे एक कुशल वकील,साहित्यकार,कवि सामाजिक कार्यकर्ता थे। सपा नेता दिलीप केशरी ने कहा शर्मा  बखरी के सभी पुस्तकालय को एक कर श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने उनके साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पुस्तकालय के संरक्षण समिति संयोजक के रूप में कार्यकाल का विस्तृत जनकारी को साझा किया। शिक्षक राजीव नंदन ने कविता पाठ कर श्रद्धांजलि दी।पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता मनोहर केशरी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी बाल-बच्चों को पढ़ा लिखा कर उच्च मुकाम तक पहुंचना समाज को बहुत बड़ी सीख देता है।वहीं पूर्व अध्यक्ष जयदेव सान्याल, निर्वाचन पदाधिकारी भोला चौधरी, जवाहर राय, संतपाल के संस्थापक दानेश्वर यादव, प्रतिनिधि गुड्डू केशरी, सह सचिव प्रिंस सिंह ने भी शर्मा जी के यादों को साझा किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राजकुमारी देवी,शिक्षक बिरंची यादव,मन्नू केशरी,कार्य समिति सदस्य कुंदन केशरी, सचिन केशरी, वार्ड पार्षद हिरा राम,विकास मेहता,रविन्द्र सहनी, छोटू केशरी, गोविंद, गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री विश्व बंधु पुस्तकालय के सचिव पवन सुमन ने किया।

  

Related Articles

Post a comment