बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी की कार्य करने की बैठक संपन्न। कार्यकर्ता की मेहनत और एकजुटता से चुनावी जीत की गारंटी होती है:- पूर्व विधायक अमिता भूषण



बेगुसराय बीरपुर प्रखण्ड के पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बरैपूरा गांव में काग्रेस पार्टी की विस्तारित प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीरपुर प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , कार्यकारिणी सदस्य के अलावा पार्टी के वरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक में मुख्य रूप से संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता  प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी ने किया वहीँ संचालन युवा पार्टी नेता नीतेश झा ने किया। बैठक को मुख्य रूप से बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने संबोधित किया साथ में सांगठनिक और चुनावी तैयारियों के सन्दर्भ में  कार्यकर्ताओं को अपनी भावनाओं से अवगत कराया। और कहा कि संगठन की नीव कार्यकर्ताओं से तैयार होती है और कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता चुनावी जीत की गारंटी होती है। अमिता भूषण ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा को  जनमानस तक अंकित करने में कार्यकर्ताओं  की अहम भूमिका होती है , हमें यह बताने की जरूरत है कि काग्रेस पार्टी जो वादा करते है उसे पूरा भी करती है,  इसका उदाहरण  देश मे काग्रेस शासित राज्य हैं काग्रेस पार्टी की माई बहिन मान योजना को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया । बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष  संजीव सिंह,  संजीव कुमार,  चंदेसर सिंह, गीता प्रसाद सिंह,दिनेश महतो, शंभू साह,पप्पू सिंह   ख़ुशलाल राय,  डॉ सहेनदर सिंह,  राम मूर्ति सिंह कलीमउद्दीन, गंगा चौरसिया, जितेन्द्र कुमार,  हीरा झा, नीरज कुमार,  अम्बेदकर कुमार, ऋषभ  कुमार, शिव कुमार  शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment